
नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर अमेरिका के दिवंगत सीरियल रेपिस्ट जेफ्री एपस्टीन को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है, क्योंकि एपस्टीन के साथ पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की कई तस्वीरें वायरल हैं। जिसको लेकर कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री पुरी को घेरा हैं। विपक्षी दल के नेताओं ने सवाल किया है कि पुरी ने एपस्टीन से अकेले मुलाकात की बात से इनकार किया था। ऐसे में इन तस्वीरों का क्या मतलब है।
एपस्टीन और पुरी की तस्वीर शेयर करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में लिखा, “क्या हरदीप पुरी ने यह नहीं कहा था कि वे कभी भी एपस्टीन से अकेले में नहीं मिले हैं? मोदी किस तरह के लोगों को पसंद करते हैं और अपने आस-पास रखना चुनते हैं? क्या आपको और किसी सबूत की ज़रूरत है – कि क्यों RSS और दक्षिणपंथी विचारधारा वाले लोग कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते और उन्हें बराबरी का दर्जा नहीं दे सकते?”
Didn’t Hardeep Puri say he had never met Epstein one-on-one?
What kind of people does Modi like and chooses to have around him?
Do you need any more proof – why RSS and the right-wing can never ever respect and treat women as equals?
📸 US Dept of Justice https://t.co/KLWlq9I9C0
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) October 20, 2026
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट कहा, “रुबियो मुंबई पहुँचे। US DOJ ने एपस्टीन और पुरी की तस्वीर जारी की। प्रिय BJP और RSS कार्यकर्ताओं, आपको क्या लगता है – ये किस देश-विरोधी गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?” रिपोर्ट्स के अनुसार, जस्टिस डिपार्टमेंट की तरफ से जारी दस्तावेजों के नौवें सेट में एपस्टीन और पुरी की इस तस्वीर को रखा गया था। इस सेट में कम से कम 11 तस्वीरें हैं।
Rubio goes to Mumbai.
The US DOJ releases a picture of Epstein and Puri.
Dear BJP and RSS workers,
which anti-national traitor do you think they’re blackmailing?रुबियो मुंबई पहुँचे।
US DOJ ने एपस्टीन और पुरी की तस्वीर जारी की।
प्रिय BJP और RSS कार्यकर्ताओं,
आपको क्या लगता है – ये किस देश-विरोधी गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 21, 2026



