उत्तर प्रदेशखेल

यूपी के खिलाड़ियों का पैरा एशियन गेम्स में जलवा, सीएम योगी ने मेडल जीतने पर दी बधाई

लखनऊ। जापान में खेले जा रहे पैरा एशियन गेम्स 2026 में यूपी खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत का परचम लहराया है। इन खिलाड़ियों में राम रतन सिंह, प्राची पाण्डेय, प्रीति पाल और सिमरन का नाम शामिल है। जिन्हें मेडल जीतने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बधाई दी है।

एशियन पैरा गेम्स-2026 में महिलाओं की 200 मीटर T12 स्पर्धा में सिमरन शर्मा ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया है। वह गाजियाबाद जिले के मोदीनगर की रहने वाली हैं। मेरठ की रहने वालीं प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर T35 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है। प्राची पाण्डेय ने को एशियन पैरा गेम्स-2026 की पैरा टेबल टेनिस महिला सिंगल्स-क्लास 6 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया है। जो उन्नाव जिले के जुरखन खेड़ा गांव की रहने वाली हैं।

इसके अलावा, मथुरा के राम रतन सिंह ने पुरुषों की डिस्कस थ्रो F51-53 स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में प्रदीप कुमार ने F54 श्रेणी में 27.45 मीटर थ्रो करके सिल्वर और आयुष वर्मा ने F53 श्रेणी में 17.88 मीटर थ्रो करके ब्रॉन्ज मेडल जीता है। प्रदीप गाजियाबाद और आयुष मेरठ के रहने वाले हैं।

सीएम योगी ने मंगलवार को एक्स पोस्ट के माध्यम से इन खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इससे पहले पुरुषों की भाला फेंक F46 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाले पैरा-एथलेटिक्स खिलाड़ी अजीत सिंह यादव को सीएम ने बधाई थी। बता दें कि पैरा एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 24 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में यूपी के कुल 13 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button