Highlightअपराधउत्तर प्रदेश

शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, 50 हजार का इनाम था घोषित

लखनऊ। कारोबारी शिवा हत्याकांड में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। 50 हजार की इनामी आरोपी को यूपी एसटीएफ ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। उसके साथ बहन रश्मि को भी पकड़ा गया है। इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार में नाकाम रही पुलिस को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम, यूपी पुलिस के साथ मिलकर कल रात से आरोपियों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को श्रद्धा दुबे को नागपुर-वर्धा रोड गिरफ्तार किया गया है और गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है। गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा, और रिमांड की कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे यूपी ले जाया जाएगा।

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने पुष्टि की है कि शिव शर्मा की मौत के मामले में, लखनऊ पुलिस और यूपी एसटीएफ की एक संयुक्त टीम ने नागपुर पुलिस की मदद से नागपुर में तीन आरोपियों—श्रद्धा दुबे, ड्राइवर दानिश और रश्मि दुबे—को गिरफ्तार किया है। इन तीनों में से प्रत्येक पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। यह मामला 9 अक्टूबर को हजरतगंज थाने में BNS की धारा 103(1) के तहत दर्ज किया गया था। आरोपियों को लखनऊ लाया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इससे पहले श्रद्धा दुबे ने बातचीत में अपनी सफाई देते हुए दावा किया है कि शिवा शर्मा की मौत हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या थी। उसने शिवा के कर्ज में डूबे होने को इसकी वजह बताते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच से उसकी बेगुनाही सामने आ जाएगी। श्रद्धा ने घटना में अपनी किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। हालांकि, उसके इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button