लखनऊ

भारत के विरोधी रावण- लखनऊ में अभिजीत दिपके, नेहा बोरा समेत कई छात्र नेताओं के लगे पोस्टर

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में विजयादशमी पर एक नया विवादित पोस्टर लगाया है, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके और छात्र संगठन आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा समेत कई लोगों को भारत विरोधी रावण बताया गया है। ये पोस्टर योगी सेना (भारत) की ओर से लगाया है।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ में 1090 चौराहे पर ये पोस्टर  योगी सेना (भारत) के मोहित मिश्रा की ओर से लगाया गया है। इस पोस्टर में लिखा है- “भारत के विरोधी रावण”। इसके साथ ही पोस्टर में सीजेपी नेता अभिजीत दीपिके, आशुतोष राणा, सौरभ दास, अभिनेता इमरान खान, नेहा बोरा, प्रशांत भूषण, आशुतोष रांका और अंजिक्य शिंदे के चेहरे शामिल हैं।

इस संगठन ने जंतर-मंतर पर हुए धरना-प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जाहिर की है। ये पोस्टर लगवाने वाली योगी सेना (भारत)का कहना है कि वह देश की एकता, अखंडता और सनातन परंपरा के खिलाफ मानी जाने वाली गतिविधियों का विरोध करती रहेगी।

इससे पहले सनातन रक्षा संगठन ने लखनऊ में दिवंगत माफिया अतीक अहमद, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई लोगों के चेहरे वाले पोस्टर शहर में लगाए थे। जिसको लेकर अखिलेश ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

Related Articles

Back to top button