
अयोध्या: दीपावली और दीपोत्सव से पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ी घोषणा की है। ट्रस्ट ने रामलला के सुगम दर्शन पास की संख्या बढ़ाकर 2000 कर दी है। अब श्रद्धालु 15 दिन के बजाय 90 दिन पहले से दर्शन की योजना बना सकेंगे। आवेदन पर सामान्यतः 24 से 48 घंटे में निर्णय लिया जाएगा। पहले इन पास की संख्या 975 थी। इस घोषणा से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन आसान होंगे।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रविवार को जारी बयान में कहा गया कि रामभक्तों की सुविधा हेतु सुगम दर्शन पास व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधारों की घोषणा की है। ऑनलाइन पासों की संख्या 975 से बढ़ाकर 2,000 कर दी गई है। अब श्रद्धालु 15 के बजाय 90 दिन पहले से दर्शन की योजना बना सकेंगे। पास सात अग्रिम चरणों और एक तत्काल चरण में उपलब्ध होंगे। नई तकनीकी सत्यापन प्रणाली के अंतर्गत अग्रिम आवेदनों पर सामान्यतः 24–48 घंटों में निर्णय होगा। सभी पास पूर्णतः निःशुल्क हैं।
जय श्रीराम!
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामभक्तों की सुविधा हेतु सुगम दर्शन पास व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधारों की घोषणा की है। ऑनलाइन पासों की संख्या 975 से बढ़ाकर 2,000 कर दी गई है। अब श्रद्धालु 15 के बजाय 90 दिन पहले से दर्शन की योजना बना सकेंगे।
पास सात अग्रिम चरणों और एक तत्काल चरण में उपलब्ध होंगे। नई तकनीकी सत्यापन प्रणाली के अंतर्गत अग्रिम आवेदनों पर सामान्यतः 24–48 घंटों में निर्णय होगा। सभी पास पूर्णतः निःशुल्क हैं।
श्रद्धालु केवल अधिकृत वेबसाइट https://t.co/Xec32q1CtQ से बुकिंग करें। शेष तकनीकी सुधार चरणबद्ध रूप से लागू होंगे। विस्तृत जानकारी संलग्न है।
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) October 18, 2026
ट्रस्ट ने सलाह दी कि श्रद्धालु केवल अधिकृत वेबसाइट https://online.srjbtkshetra.org से बुकिंग करें। सभी सुगम दर्शन पास निःशुल्क हैं। बुकिंग के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें।



