Highlightउत्तर प्रदेशकारोबारस्वास्थ्य

आयुष पॉलिसी-2026 लाने जा रही है योगी सरकार, निवेश और स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बढ़ावा

AYUSH Policy-2026 : सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार आयुष पॉलिसी-2026 लाने जा रही है। सरकार के इस कदम को आयुष क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इससे आयुष अनुसंधान एवं नवाचार, निवेश और स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा मिलने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

जानकारी के अनुसार, अगले महीने नवंबर में होने वाली योगी कैबिनेट की बैठक में आयुष पॉलिसी-2026 को मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है। यह पॉलिसी आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी (आयुष) चिकित्सा पद्धतियों को उद्योग के रूप में विकसित करने में अहम भूमिका निभाएगी। इसके तहत निवेशकों को पूंजीगत सब्सिडी और जमीन खरीदने पर स्टांप ड्यूटी में छूट देने का प्रस्ताव है। इसके अलावा, प्रदेश के सभी 75 जिलों में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर आयुष अस्पताल और वेलनेस सेंटर खोलने की योजना है।

बताया जा रहा है कि आयुष पॉलिसी-2026 का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है और नवंबर में इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने रखा जा सकता है। इस पॉलिसी में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नई परियोजनाओं को विशेष रियायतें देने का भी प्रस्ताव है।

आयुष पॉलिसी-2026 से होंगे ये बदलाव

  1. आयुष अनुसंधान एवं नवाचार को मिलेगा प्रोत्साहन
  2. PPP मॉडल पर अस्पतालों का निर्माण और स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा विकास
  3. आयुर्वेद, योग एवं होम्योपैथी से जुड़े नए कोर्स होंगे शुरू
  4. निवेशकों को मिलेंगी विशेष सुविधाएं, रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित

Related Articles

Back to top button