EntertainmentHighlightमनोरंजन

‘AI से बनें मेरे फोटो और वीडियो तुरंत हटाएं…’ एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने AI से बनी तस्वीरों और वीडियो में अपनी शक्ल के अनधिकृत इस्तेमाल की कड़ी निंदा की है। इसके साथ उन्होंने ऐसा करने वालों को तुरंत रुकने की चेतावनी दी है। नेहा शर्मा ने सोशल मीडिया यूजर्स को चेतावनी दी है कि अगर उनकी सहमति के बिना कोई भी व्यक्ति ऐसा कंटेंट बनाता या फैलाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक्ट्रेस नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक संदेश जताई करते हुए कहा, “जो कोई भी मेरी सहमति के बिना, AI-जनरेटेड वीडियो या तस्वीरें बनाने के लिए मेरे चेहरे या मेरी जैसी दिखने वाली छवि का इस्तेमाल कर रहा है, उसे चेतावनी दी जाती है कि वह तुरंत ऐसा करना बंद कर दे।” ‘द क्रूक’, ‘क्या सुपर कूल हैं हम’, ‘यमला पगला दीवाना 2’ समेत कई फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि उन्होंने किसी को भी AI कंटेंट बनाने के लिए अपने चेहरे या अपनी जैसी दिखने वाली छवि का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी है। उन्होंने सभी से ऐसा कंटेंट हटाने और भविष्य में भी ऐसा कुछ न करने के लिए कहा है।

उन्होंने आगे लिखा, “पहले से पोस्ट किए गए ऐसे सभी कंटेंट को हटा दें और मेरी पहचान का इस्तेमाल करके AI से बने किसी भी वीडियो या तस्वीर को बनाने, एडिट करने या फैलाने से बचें। मेरी छवि को गलत तरीके से पेश करने या मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने के लिए मेरे चेहरे का इस तरह से इस्तेमाल करना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। मैं अपने चेहरे या मेरी जैसी दिखने वाली किसी भी चीज़ के अनधिकृत इस्तेमाल के लिए अपनी सहमति नहीं देती हूँ।”

नेहा ने ऐसे कंटेंट को बनाने, पोस्ट करने या फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, “इसे एक औपचारिक चेतावनी समझें: मैं ऐसे कंटेंट को बनाने, पोस्ट करने या फैलाने के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूँगी। किसी को भी यह नहीं सोचना चाहिए कि किसी फर्जी अकाउंट के पीछे छिपने या AI का इस्तेमाल करने से वे जवाबदेही से बच जाएंगे। इसे तुरंत हटा दें। आपको चेतावनी दी जा चुकी है।”

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, जब किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने AI के इस्तेमाल से कंटेंट के साथ छेड़छाड़ को लेकर चिंता जताई हो। अक्षय कुमार, वरुण धवन, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, कार्तिक आर्यन, मृणाल ठाकुर और सुनील शेट्टी समेत कई कलाकारों ने अपनी पहचान, छवि और व्यक्तित्व अधिकारों को AI के गलत इस्तेमाल से बचाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म ‘देवरा’ के गाने ‘चुट्टमल्ले’ से अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का एक मॉर्फ्ड वीडियो सामने आया था।

Related Articles

Back to top button