उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में पूरी तरह थम गया मॉनसून! अब दिन में तेज धूप तो रात में बढ़ेगी ठंड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मॉनसून की विदाई के साथ मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला भी थमने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन में तेज धूप खिली रहेगी, जबकि सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी। इसे ठंड की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखने को मिला। वहीं, शुक्रवार को भी कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। हालांकि, अब मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जबकि रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट की संभावना है।

लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2°C और न्यूनतम तापमान 22.0°C दर्ज किया गया। अगले एक सप्ताह में दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी। वहीं, दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। इससे पहले शुक्रवार को पूर्वांचल के कुछ इलाकों में भी हल्की फुहारें पड़ीं, लेकिन शनिवार से गुरुवार तक मौसम के पूरी तरह साफ होने और धूप खिलने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button