उत्तर प्रदेशबरेलीराजनीतिविधानसभा चुनाव

SC/ST एक्ट की तरह ओबीसी वर्ग को भी मिले कानूनी सुरक्षा : कैबिनेट मंत्री संजय निषाद

बरेली। यूपी चुनाव 2027 से पहले सभी राजनीतिक दल जातीय समीकरणों की साधने में लगे हुए हैं। एक तरह जहां सपा पीडीए का नारा देकर शोषित और पीड़ित समाज को न्याय दिलाने की बात कह रही है तो दूसरी तरफ, योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने SC/ST एक्ट की तरह ओबीसी वर्ग के लिए भी कानून बनाने की मांग कर दी है।

सरकार के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने बरेली के सर्किट हाउस में आयोजित निषाद समाज के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर पिछड़ों और दलितों का हक मारकर राजनीति करने का आरोप लगाया। बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं से आए निषाद समाज के कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि जब विपक्ष सत्ता में था, तब दलितों और पिछड़ों के हितों की अनदेखी की गई और अपने लोगों को ही तरजीह दी गई।

निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि पिछड़ों के नाम पर राजनीति करना और उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखना अन्याय है। उन्होंने ओबीसी वर्ग के लोगों को सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कानूनी व्यवस्था की जरूरत बताई और कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ अत्याचार होने पर उन्हें भी मजबूत कानूनी संरक्षण मिलना चाहिए।

इस दौरान मंत्री ने दावा कि यूपी जनता ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले और उसके बाद भी एनडीए के साथ रहने का मन बना लिया है। एनडीए के साथ शांति, सुख और समृद्धि है। बता दें कि सम्मेलन में निषाद समाज की राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक अधिकारों और आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button