अपराधलखनऊस्वास्थ्य

लखनऊ: अमीनाबाद की दवा मंडी के 44 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 14 के लाइसेंस रद्द और 29 के सस्पेंड

लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने अमीनाबाद दवा मंडी में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। FSDA की जांच में गड़बड़ियां सामने आने के बाद कुल 44 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई हुई है, जबकि पांच फर्मों के मामलों में अभी फैसला नहीं लिया गया है। इस दौरान हेल्थ प्लस, एम.के. फार्मा, राम फार्मा, भारत फार्मा और विद्या फार्मा जैसी फर्में के लाइसेंस रद्द किए गए।

एफएसडीए ने जांच के आधार पर हेल्थ प्लस, एम.के. फार्मा, राम फार्मा, श्री बांके बिहारी फार्मा, न्यू बाबा फार्मा, छोटा फार्मा, भारत फार्मा, विद्या फार्मा, श्री अशोक फार्मास्युटिक्स, एम.डी.एच. फार्मा, श्री राज राजेश्वर एंटरप्राइजेज और सुपरविजन ट्रेडर्स के औषधि लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। मिश्रा एसोसिएट्स के मुख्य प्रतिष्ठान और उसके गोदाम का लाइसेंस भी रद्द किया गया है। जबकि जिन 29 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। उनमें एस.एस. मेडिको, महालक्ष्मी ट्रेडर्स, ट्रेडमेड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के दो ठिकाने, मेडट्रास मल्टीवर्स, फार्मा सेल्स, सुखमनी फार्मा, बापू मेडिकल हॉल, अनंत एंटरप्राइजेज, संस्कृति फार्मा, ओम साई राम मेडिकोज का गोदाम, रुद्राक्ष फार्मा और दुर्गा डिस्ट्रीब्यूटर्स शामिल हैं।

जांच में मिली कमियों के आधार पर FSDA ने भगवती एंटरप्राइजेज, जय श्री महाकाल फार्मास्युटिकल्स, मैक फार्मा, श्री तिरुपति बालाजी एजेंसी, आर.जी. फार्मा, अनंतासिया फार्मा प्राइवेट लिमिटेड, सोनल फार्मा, गायत्री फार्मा एंड सर्जिकल्स, एस.के.जी. मेडिकल्स, मां अम्बे फार्मा, श्री अष्टविनायक फार्मास्युटिकल्स, ए.एस. मेडिकल स्टोर, एस.पी. फार्मा, दूर्वा इंटरनेशनल और आर.एन. फार्मा के लाइसेंस भी निलंबित किए गए हैं। निलंबन की अवधि में ये प्रतिष्ठान दवाओं की खरीद-बिक्री नहीं कर सकेंगे।

विभाग ने विनोद फार्मास्युटिकल्स डिस्ट्रीब्यूटर्स, श्री कृष्णा फार्मास्युटिकल्स डिस्ट्रीब्यूटर्स, राज एंड ब्रदर्स फार्मा, गुरुजी फार्मास्युटिकल्स और सन लाइट फार्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिनके खिलाफ फ़ैसला आना बाकी है। इससे पहले FSDA ने अगस्त में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग के मामले में कार्रवाई की थी। जांच में सामने आया था कि कुछ फर्में कागजों पर दवाओं की खरीद-बिक्री दिखाकर नकली दवाओं को बाजार में पहुंचा रही थीं। जुलाई में आलमबाग, बक्शी का तालाब और अमीनाबाद के एक अवैध गोदाम से नकली दवाएं जब्त की गई थीं।

FSDA के अनुसार, लखनऊ में अब तक करीब 41.58 लाख रुपए की अवैध दवाएं जब्त की जा चुकी हैं। इस मामले में 32 लोगों के खिलाफ 9 FIR दर्ज हैं और दो गिरफ्तारियां हुई हैं।

Related Articles

Back to top button