खेल

IND vs WI : हैदराबाद में भारत पहली बार हारा टी20 मैच, वेस्टइंडीज की 24 रनों से जीत

IND vs WI 4th T20I: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को वेस्ट इंडीज ने भारत के खिलाफ 24 रनों से जीत दर्ज की। मेजबान टीम 248 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही। इस मैदान पर भारतीय टीम की पहली टी20 हार है। इससे पहले भारत ने पांच में से सभी मैच जीते थे।

सीरीज के चौथे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन ये फैसला मेजबान के खिलाफ साबित हुआ। वेस्ट इंडीज ने कप्तान शाई होप की 102 रनों की नाबाद पारी के बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 247 रन बोर्ड पर लगा दिए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और प्रिंस यादव ने एक-एक विकेट हासिल किए। लेकिन, सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए।

दूसरी पारी में 248 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन ने दमदार शुरुआत दिलाई। वो 23 गेंदों 56 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विकेटों का पतन शुरू हो गया और कोई भी बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित नहीं कर सका। पूरी टीम 19.3 ओवर में 223 रनों पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ वेस्ट इंडीज ने सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली। आखिरी मैच सीरीज का निर्णायक मैच होगा।

Related Articles

Back to top button