उत्तर प्रदेशराजनीतिवाराणसी

वाराणसी : सीएम योगी का सपा पर तंज, पूछा- राज्यसभा चुनाव के टिकट में PDA कहां चला गया?

वाराणसी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शिक्षकों और स्नातकों के सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम ने समाजवादी पार्टी के PDA नैरेटिव पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने राज्यसभा टिकट बंटवारे में दलितों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधित्व के बजाय परिवार के हितों को प्राथमिकता दी।

सीएम योगी ने कहा कि भाजपा ने हर समाज को प्रतिनिधित्व देते हुए उन्हें राज्यसभा भेजने का काम किया। लेकिन, मैं समाजवादियों से पूछना चाहता हूं कि राज्य सभा चुनाव के टिकट में PDA कहां चला गया? हम तो पहले से कह रहे थे कि सपा के PDA का मतलब- परिवार डेवलप अथॉरिटी है। और बहुत होगा तो पराया धन अपना। उन्होंने पहला उम्मीदवार अपने चाचा राम गोपाल यादव को बनाया। उन्होंने दूसरा टिकट मुंबई के धन्ना सेठ को टिकट बेच दिया।

इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों के समय कानून-व्यवस्था, युवाओं के रोज़गार और निवेश को लेकर रही चिंताओं का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है; अब निवेश की बेहतर संभावनाएँ हैं और लोगों में गर्व की भावना बढ़ी है।

उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई देश संकट का सामना करता है, तो उसकी विरासत, आध्यात्मिक धरोहर, ऐतिहासिक स्मारक, सांस्कृतिक मूल्य और पहचान भी खतरे में पड़ जाते हैं। अगर विदेशी हमलावर सफल नहीं हुए होते, तो क्या पवित्र काशी विश्वनाथ मंदिर का अपमान किया जाता? क्या राम जन्मभूमि पर 500 साल तक गुलामी का कलंक रहता, या मथुरा में भगवान कृष्ण की जन्मभूमि पर भी वही दाग बना रहता?”

वाराणसी में सीएम ने जोर देते हुए कहा कि मैं शिक्षकों और युवाओं से कहूंगा कि आप सभी अच्छे प्रत्याशियों को जिताइए। हमने शिक्षक विधान परिषद क्षेत्र से डॉ. प्रमोद मिश्र और स्नातक विधान परिषद क्षेत्र से केदारनाथ सिंह को अपना प्रत्याशी बनाकर उतारा है। 23 अक्टूबर को मतदान होना है और उस दिन हर मतदाता का अवकाश होगा। हमारे प्रत्याशी डॉ. प्रमोद मिश्र शिक्षक हैं और वे शिक्षकों के लिए कार्य करेंगे… 23 अक्टूबर को भारी मतदान कीजिए…”

Related Articles

Back to top button