
लखनऊ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भाषा पर सवाल खड़े किए। इसके साथ ही उन्होंने दोनों नेताओं को अहंकारी बता दिया। जिस पर अखिलेश ने पलटवार करते हुए ‘स्वाभिमान शून्य’ बताया दिया और दावा किया कि डिप्टी सीएम का कई बार अपमान हुआ लेकिन वह अभी भाजपा के साथ बनें हुए हैं।
डिप्टी सीएम का पूरा बयान
प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “अखिलेश यादव और राहुल गांधी दोनों ही बहुत अहंकारी लोग हैं। वे न तो दूसरे नेताओं से सम्मान से बात करते हैं और न ही उन्हें कोई सम्मान देते हैं। यह हमारी परवरिश का हिस्सा है कि भले ही हमारे शीर्ष नेता जयंत चौधरी पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री हैं, उन्होंने कभी भी किसी नेता के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है। हमने कभी भी अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है…”
अखिलेश यादव का पलटवार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व सीएम अखिलेश ने केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “और ये ख़ुद ‘स्वाभिमान-शून्य’ हैं, नहीं तो :- नाम की पट्टी हटाने पर कुछ तो प्रतिक्रिया देते; – कुर्सी की जगह स्टूल पर बैठानेवालों के उप नहीं होते; – जनता द्वारा चुनाव हराये जाने के बाद सरकार में नहीं रहते; – किसी के द्वारा दिये गये ‘कृपाप्राप्त पद’ को स्वीकार नहीं करते; – प्रमुख मंत्रालय छिन जाने पर चुप्पी न साध लेते; – मुख्यमंत्री जी द्वारा सरेआम अपने हाथ से हाथ नीचे कर देने पर वहीं बैठे न रहते; – वर्चस्ववादियों के दिये अपमान के घूंट नहीं पीते; – ’पीडीए समाज’ से होते हुए भी पीडीए का दमन- उत्पीड़न करनेवाले प्रभुत्ववादियों के पिछलग्गू न होते!”
और ये ख़ुद ‘स्वाभिमान-शून्य’ हैं, नहीं तो :
– नाम की पट्टी हटाने पर कुछ तो प्रतिक्रिया देते;
– कुर्सी की जगह स्टूल पर बैठानेवालों के उप नहीं होते;
– जनता द्वारा चुनाव हराये जाने के बाद सरकार में नहीं रहते;
– किसी के द्वारा दिये गये ‘कृपाप्राप्त पद’ को स्वीकार नहीं करते;
– प्रमुख मंत्रालय छिन जाने पर चुप्पी न साध लेते;
– मुख्यमंत्री जी द्वारा सरेआम अपने हाथ से हाथ नीचे कर देने पर वहीं बैठे न रहते;
– वर्चस्ववादियों के दिये अपमान के घूंट नहीं पीते;
– ’पीडीए समाज’ से होते हुए भी पीडीए का दमन- उत्पीड़न करनेवाले प्रभुत्ववादियों के पिछलग्गू न होते!— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 13, 2026



