उत्तर प्रदेशगोरखपुरराजनीति

INDIA गठबंधन के लोग अराजकता फैलाकर आम जनता को कर रहे हैं परेशान : CM योगी

गोरखपुर। दिल्ली में INDIA गठबंधन के मार्च से पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। सीएम ने अराजकता फैलाकर आम जनता को परेशान करने और ईवीएम व चुनाव आयोग को लेकर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे अराजकता फैलाकर आम जनता को परेशान कर रहे हैं और देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भी सवाल उठाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर वे चुनाव जीतते हैं, तो यह उनकी काबिलियत होती है। लेकिन अगर वे हारते हैं, तो वे EVM, चुनाव आयोग (EC) को दोष देते हैं।

गोरखपुर में समाचार एजेंसियों ने बातचीत करते हुए सीएम योगी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस को अपना भ्रष्ट व्यवहार और अविश्वास पैदा करने वाला नेतृत्व बदलना चाहिए। उन्हें भारत में अराजकता नहीं फैलानी चाहिए और न ही भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने की कोशिश करनी चाहिए। लोग इस अराजकता को स्वीकार नहीं करेंगे, वे इसे लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर वे ऐसा ही करते रहे, तो उनके पास जो कुछ भी बचा है, वह भी उन्हें खोना पड़ेगा। बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन से रूके जाने के बाद सोमवार को विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेता सड़कों पर उतरने का ऐलान किया।

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी समेत कई विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ नाम दिया गया। विपक्ष, ज्ञानेश कुमार गुप्ता के इस्तीफे, SIR पर रोक और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहा है। इस मार्च को देखते हुए जनपथ, मंडी हाउस सहित दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिये गए। कई इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात कर बैरिकेडिंग की गयी।

Related Articles

Back to top button