उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तारीखों का ऐलान, देखें- 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का पूरा टाइमटेबल

UP Board Exam 2027 Full Timetable: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सोमवार शाम हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का टाइमटेबल घोषणा कर दी है। ये परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 को संपन्न होंगी। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक साथ होंगी और 2 पालियों में कराई जाएंगी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, ‘पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। 5 फरवरी को पहली पाली में 10वीं-12वीं की हिंदी की परीक्षा होगी। वहीं 24 फरवरी को आखिरी दिन संस्कृत और कृषि विषय का पेपर होगा। इस बार बोर्ड परीक्षाएं 20 दिनों के भीतर सपन्न होंगी। इसके तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं निर्धारित अवधि में 15 दिन में कराई जाएंगी।

यूपी बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, 10वीं और 12वीं के कुल 52,04,713 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछले साल यह संख्या 53,37,432 थी। यानी इस बार 1,32,719 परीक्षार्थी कम हुए हैं। 2027 की हाईस्कूल परीक्षा के लिए 27,75,741 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 2026 में यह संख्या 27,61,972 थी। इस तरह 10वीं में 13,769 छात्र बढ़े हैं। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए इस बार 24,28,972 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछले साल 12वीं में 25,75,460 छात्र रजिस्टर्ड थे। यानी इस बार 1,46,488 छात्र कम हुए हैं।

10वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा का पूरा टाइमटेबल 

 

Related Articles

Back to top button