दिल्लीदेशराजनीति

विपक्ष का SC तक ‘चलो दिल्ली-लोकतंत्र के लिए मार्च’, CJI ने राहुल-खड़गे से मिलने से किया इनकार

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के इस्तीफे, SIR पर रोक और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर देश में सियासी गतिरोध बढ़ता जा रहा है। CJP को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन से रोके जाने के बाद सोमवार को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी समेत विपक्षी इंडिया गठबंधन में शामिल कई विपक्षी दलों के नेता सड़कों पर उतरने वाले हैं। इस प्रदर्शन को ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ नाम दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट तक ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ मार्च के लिए विपक्षी नेता दोपहर 1:30 बजे कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड जंक्शन पर इकट्ठा होने वाले हैं। हालांकि, भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इंडिया गठबंधन के सांसदों से मिलने से इंकार कर दिया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मुलाकात का समय मांगा था, ताकि उन्हें ज्ञापन सौंप सकें। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि विपक्ष जिन मुद्दों को उठाना चाहता है, वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं। मुलाकात की मांग खारिज होने पर कांग्रेस ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन वे मार्च करेंगे।

बता दें कि विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार गुप्ता के इस्तीफे और SIR पर रोक के साथ 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने और उनके साथ मारपीट का विरोध भी जताया है। विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर जनपथ, मंडी हाउस सहित दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन बंद हैं। कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है औरकई जगह बैरिकेडिंग भी की गई हैं।

Related Articles

Back to top button