अपराधउत्तर प्रदेशमथुरा

वृंदावन: गुरुकुल संस्कृत विद्यालय में चार छात्रों की मौत, वॉटर टैंक की सफाई करने थे उतरे

Mathura: यूपी के मथुरा स्थित वृंदावन में मंगलवार शाम गुरुकुल संस्कृत विद्यालय में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर अध्ययनरत छात्रों की गुरुकुल के परिसर में बने टैंक की सफाई करने के लिए को उतारा गया था। इस दौरान जहरीली गैस के कारण चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, गुरुकुल संचालक हादसे के बाद फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, संस्कृत गुरुकुलम परिसर में बने 18 फीट गहरे टैंक में अचानक बदबू आने की सूचना मिली। जिसके बाद एक छात्र को टैंक में उतारा गया, जब वो वापस नहीं आया तो बाकी चार छात्रों को भी टैंक में उतारा गया। लेकिन, कोई भी वापस नहीं आया। फिर परिसर के लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने किसी तरह अंदर फंसे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक जहरीली गैस के कारण चार छात्रों की जान जा चुकी थी और एक की हालत गंभीर बनी हुई है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है।

इस घटना में मृतकों की पहचान मोनू कटारे 20 वर्षीय, देवांश 17 वर्षीय, विशु 18 वर्षीय और आर्य 18 वर्षीय के रूप में हुई है। जबकि एक छात्र रुद्राक्ष की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाएगी और जो दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button