अपराधसुल्तानपुर

सुल्तानपुर : शहीद का पार्थिव शरीर लेकर आ रही एंबुलेंस हुई हादसे का शिकार, चार लोगों की मौत

Sultanpur Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह शहीद का पार्थिव शरीर उसके घर ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गयी। यह एंबुलेंस चंडीगढ़ से शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव देवरिया ले जा रही थी। तभी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में शहीद के बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना हलियापुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 79.6 के पास हुई। पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस में शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान के पार्थिव शरीर के साथ उनके पुत्र गौरव सिंह, भाई राजन चौधरी, भतीजे राम समुझ सिंह और चालक जसपाल मौजूद थे। रविवार सुबह करीब 8 बजे एंबुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी। इसी दौरान एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में एंबुलेंस सवार गौरव सिंह और चालक जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने गंभीर रूप से घायल राजन चौधरी और राम समुझ सिंह को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में कुल चार लोगों की जान चली गई।

Related Articles

Back to top button