मनोरंजन

दृश्यम 3 में अजय देवगन की फीस में कटौती, फिर भी मिली तब्बू से 5 गुना अध‍िक मोटी रकम!

Drishyam 3 cast fees : अब तक थ्रिलर और सस्पेंस भरी ‘दृश्यम’ के पिछले दो भाग ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। इस फिल्म में 2 अक्टूबर की तारीख एक अहम दिन रही है। अब 2 अक्टूबर 2026 को इसका तीसरा पार्ट यानी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ रिलीज होने वाला है। जिसमें फैंस एक बार फिर एक फैमिली मैन यानी विजय सलगांवकर अपने परिवार को बचाने के लिए अपने शातिर दिमाग का इस्तेमाल करता नजर आएगा। ऐसे में फैंस अजय देवगन को एक बार फिर विजय के रूप में पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार, 02 अक्‍टूबर को रिलीज हो रही ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ फिल्‍म के लिए बंपर एडवांस बुकिंग हो रही है। पिछली दो पार्ट में फिल्म की कहानी ने अंत तक दर्शकों की नजरें स्क्रीन से हटने नहीं दी थी और इस बार विजय अपने परिवार को बचाने के लिए किस हद तक जाएगा? ये जानने के लिए फैंस बेताब हैं। लेकिन, तीसरे पार्ट की कहानी मोहनलाल की मलयालम फिल्‍म से अगल हो सकती है। वहीं, इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू समेत बाकी कास्ट की फीस को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आयी है। कथित तौर पर एक बार फिर विजय सलगांवकर का किरदार निभा रहे के लिए अजय देवगन ने फिल्म में मीरा देशमुख बनीं तब्‍बू से 528% अध‍िक फीस ली है।

रिपोर्ट्स की मानें तो अभ‍िषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्‍यम: द कन्‍क्‍लूजन’ फिल्म का कुल बजट ₹130 करोड़ है। वहीं, अजय देवगन ने इस बार फिल्म के लिए करीब 18 करोड़ से 22 करोड़ रुपये की फीस ली है, जबकि ‘दृश्यम 2’ के लिए उन्होंने कथित तौर पर 30 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। तब्बू को करीब 2.5 करोड़ से 3.5 करोड़ रुपये फीस मिल रही है।

श्रिया सरन को करीब 1 करोड़ रुपये, विजय और नंदिनी की बड़ी बेटी अंजू के किरदार में नजर आने वाली इशिता दत्ता को कथित तौर पर 50 से 80 लाख रुपये और महेश देशमुख का किरदार निभा रहे रजत कपूर को 40 से 70 लाख रुपये के बीच फीस मिल रही है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल, फैंस को उम्मीद है कि पिछले दो पार्ट की तरह इस बार भी फिल्म उनका खूब मनोरंजन करेगी।

Related Articles

Back to top button