
Afghanistan earthquake : अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गुरुवार को आए इस भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है। इस घटना अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि गुरुवार सुबह अफ़ग़ानिस्तान में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। NCS के अनुसार, भूकंप सुबह 6:59:20 बजे (IST) 126 किलोमीटर की गहराई पर आया।
एजेंसी ने एक्स पोस्ट में कहा, “भूकंप की तीव्रता: 5.3, समय: 01/10/2026 06:59:20 IST, अक्षांश: 35.981 N, देशांतर: 68.700 E, गहराई: 126 किमी, स्थान: अफ़ग़ानिस्तान।”
NCS ने भूकंप का केंद्र काबुल से लगभग 165 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम (NNW) में, 35.981 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 68.700 डिग्री पूर्वी देशांतर पर बताया। आगे की जानकारी का इंतज़ार है।



