
अयोध्या : श्रीराम की नगरी में रैपिडो ने अपनी बाइक टैक्सी सर्विस के आधिकारिक लॉन्च किया। मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी पहुंचे। महापौर ने हरी झंडी दिखाकर बाइक टैक्सी सर्विस को रवाना किया। लॉन्च समारोह के दौरान मौजूद अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि यह शहर में लास्ट माईल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने तथा परिवहन सुविधाओं को किफ़ायती बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कदम है। इस पहल से परिवहन के पारम्परिक साधनों पर निर्भरता कम होगी, साथ ही रोज़गार के अवसरों के सृजन से शहर के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। मेरा मानना है कि यह कदम हमारे निवासियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न कर अयोध्या के समग्र विकास को बढ़ावा देगा।
बता दें कि लॉन्च के बाद अयोध्या प्रशासन की निगरानी में एक रैली आयोजित की गई। बाईक टैक्सी सर्विस के लॉन्च से न सिर्फ स्थानीय लोगों को कमाई के अवसर मिलेंगे, बल्कि शहर के निवासी एवं पर्यटक उत्कृष्ट परिवहन सेवाओं का लाभ भी उठा सकेंगे। यह सर्विस पहले से उत्तर प्रदेश के 12 शहरों में उपलब्ध है और 1 मिलियन सक्रिय यूज़र्स को अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए 1 लाख से अधिक लोगों को रोज़गार के अवसर प्रदान कर रही है।
अयोध्या में रैपिडो का विस्तार देश भर में लास्ट-माईल कनेक्टिविटी में सुधार लाने की रैपिडो की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बाईक टैक्सी सर्विस के साथ रैपिडो भारत के शहरी परिवहन में निरंतर बदलाव लाने और सभी के लिए परिवहन को किफ़ायती, सुविधाजनक एवं खुशनुमा बनाने के लिए प्रयासरत है।बता दे कि कंपनी का यह कदम अयोध्या शहर में लास्ट माईल कनेक्टिविटी को अधिक किफ़ायती बनाएगा और स्थानीय लोगों के लिए नौकरियों के अवसर भी उत्पन्न करेगा। इससे परिवहन के पारम्परिक साधनों जैसे ई-रिक्शॉ और शेयर्ड ऑटो पर लोगों की निर्भरता कम होगी। उन्हें न तो राईड शेयर करनी पड़ेगी और न ही रोज़गार के लिए शहर के बाहर जाने की ज़रूरत होगी।



