
रिपोर्ट / श्रेयशी दीप
Zoo : ठंड का असर चिड़ियाघर के जानवरों पर भी पड़ रहा है। जिससे इनके जीवन को आरामदायक बनाने और ठंड से बचाने के लिए दिल्ली चिड़ियाघर ने विशेष तैयारियां की हैं। जानकारी के अनुसार चिड़ियाघर प्रशासन की तरफ से जानवरों के बाड़ों में आयल हीटर लगाए गए हैं, जिससे बाघ, शेर जैसे बड़े जानवरों के बाड़ों में तापमान नियंत्रित रहता है। लखनऊ के चिड़ियाघरों में जानवरों को सर्दियों से बचाने के लिए अबकी खास बंदोबस्त किए गए हैं।
जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, जानवरों की सेहत को ध्यान में रखते हुए कई कदम उठाए गए हैं। चिड़ियाघर प्रशासन ने ये कदम जानवरों को इस ठंड से बचाने के लिए किया है। ताकि जानवरों को ठंड से कोई परेशानी न हो और उनकी सेहत भी बनी रहे। चिड़ियाघर के इस प्रयास से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जानवर सर्दी के मौसम में भी स्वस्थ और खुशहाल रहें। यह कदम न केवल जानवरों की भलाई के लिए है बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है।
बड़े हीटरों का इंतेज़ाम
जानवरों के बाड़ों में हीटर और अलाव की व्यवस्था की गई है। खासतौर पर नाजुक प्रजातियों जैसे सांप, कछुए, और अन्य सरीसृपों के लिए विशेष गर्म तापमान बनाए रखने के लिए इलेक्ट्रिक हीटर लगाए गए हैं। बड़े जानवरों जैसे बाघ, शेर और हाथियों के लिए मोटे तिरपाल और घास का इस्तेमाल किया गया है ताकि उनकी रातें आरामदायक रहें।
खाने पीने में बदलाव
सर्दियों के मौसम में जानवरों की डाइट में भी बदलाव किया गया है। उन्हें पोषणयुक्त और ऊष्मा देने वाले आहार जैसे गुड़, मूंगफली और उबले अंडे दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही उनके पीने के पानी को भी हल्का गुनगुना रखा जा रहा है ताकि ठंड का असर न हो।