
लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य की सब जूनियर (अण्डर-13) बैडमिंटन चैम्पियनषिप गोमती नगर स्थित बी0बी0डी0 अकादमी के बैडमिंटन हॉल मे दिनांक 20 सितम्बर से 22 सितम्बर 2024 तक सम्मन्न की जायेगी। लखनऊ जिला बैडमिंटन संघ के सचिव अनिल ध्यानी के अनुसार इस चैम्पियनषिप में राज्य के करीब 150-175 बालक-बालिका केवल जिला से वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ही प्रतिभाग करेंगें। इस चैम्पियनािप के आधार पर राज्य की टीम चुनी जायेगी। जो आगामी माह में जम्मू मे राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनषिप मे हिस्सा लेगे। सभी खिलाडियों का रहने व खाने की पूर्ण व्यवस्था होगी।
इस चैम्पियनशिप का उद्घाटन के मुख्य अतिथि विराज सागर दास-चैयरमेन, उ0प्र0 बैडमिंटन संघ, अतिविशिष्ट अतिथि डा0 सुधर्मा सिंह, सचिव-उ0प्र0 बैडमिंटन संघ होगें संघ होंगे। पुरस्कार वितरण 22 सितम्बर को 2 बजे, डा0 नवनीत सहगल (चैयरमेन-प्रसार भारती, अध्यक्ष- उ0प्र0 बैडमिंटन संघ) अतिविषिष्ट अतिथि डा0 सुधर्मा सिंह, सचिव-उ0प्र0 बैडमिंटन संघ होगें। सभी बालक-बालिका प्रातः 09 बजे तक रैफरी को अपनी उपस्थिति देने का कष्ट करें। अनिल ध्यानी के अनुसार इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए उ0प्र0 बैडमिंटन संघ का पूर्ण सहयोग है।