
लखनऊ : स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साईंसेज़ लखनऊ में विश्वकर्मा जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गयी। अभियंत्रिकी कार्यशाला मे पूजा आयोजित कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मा. गवर्निंग कौंसिल सदस्य, डा. सी.एम. द्विवेदी, संस्थान के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, शरद सिंह; निदेशक, आशीष भटनागर; महानिदेशक (तकनीकी), प्रो0 भरत राज सिंह; निदेशक-प्रबन्धन, डॉ0 जगदीश सिंह, तथा सह-निदेशक, प्रो0 धर्मेन्द्र सिंह, अधिष्ठाता-छात्रकल्याण, डा. पी.के. सिह, अधिष्ठाता-ईंजीनियरिंग, डा. हेमंत कुमार, डा. ओम प्रकाश, विभागाध्यक्ष, डा. कमलेश सिह, पंकज यादव, गौरव ओझा, अनूप सिंह, अतुल तिवारी, राहुल सिह, कार्यशाला-अधिकारी, अरून सिंह व अन्य शिक्षकगण, कर्मचारीगण व छात्रों आदि ने पूजा में बढ-चढकर भाग लिया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओ ने रंगोली व विज्ञान माडल का भी प्रदर्शन किया और श्रेष्ठतम रंगोली व माडल पर उन्हें पुरस्कृत किया गया। विश्वकर्मा पूजा में सम्मिलित सम्मस्त शिक्षक, कर्मचारीगणों व छात्रों ने राष्ट्र निर्माण में तकनीकी ज्ञान को बढाने व भारत की संरचना को सुदृढ़ व आत्मनिर्भर बनाने में भागीदारी का संकल्प लिया।