उत्तर प्रदेशलखनऊ

अभिनव (सहारनपुर) व आभ्या (आगरा) रहे एकल विजेता

अंडर-11, प्राइजमनी सब-जूनियर उ0प्र0 बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2024

लखनऊ : बी.बी.डी. यू.पी. बैडमिंटन अकादमी विपिन खण्ड गोमती नगर में आयोजित की जा रही अंडर-11, यू.पी स्टेट द्वितीय सब-जूनियर मिनी ;न्.11द्ध बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2024 (1 लाख प्राइज मनी) में अभिनव चौधरी (सहारनपुर) ने शिव पनवार (मेरठ) को 21-16, 21-18 व बालिका वर्ग में आभ्या दीक्षित (आगरा) आर्यन चौधरी (मेरठ) को 21-15, 21-05 से हराकर एकल का खिताब जीता। युगल बालक वर्ग में शिव पनवार व वेदान्त विहान (मेरठ) में अभिनव चौधरी (सहारनपुर) व जसराज बजाज (सहारनपुर) 21-19, 21-11 से हरा कर युगल खिताब जीता। बालिका वर्ग में आभ्या दीक्षित (आगरा) आर्यन चौधरी (मेरठ) ने अनवी प्रधान व मिताशी चौहान (मेरठ) को 21-13,19-21,21-19 से हराकर युगल का खिताब जीता।

पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि डा0 नवनीत सहगल, पूर्व आई0ए0एस0 (चेयरमैन प्रसार भारती) अतिविशिष्ट अतिथि डा0 सुधर्मा सिंह, सचिव (उ0प्र0 बैडमिंटन संघ), ने 1 लाख रुपये का पुरस्कार जो कि फाइनल, सेमीफाइनल में बांटा गया व मेडल, ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला संघ के सचिव अनिल ध्यानि ने मुख्य अतिथि व अतिथियों का स्वागत किया अरूण कक्कड़, मुख्य निर्णायक रविन्द्र चौहान, अभिजीत यादव, डा. योगेश शेट्टी, राजेश सक्सेना आदि मौजूद रहे। अण्डर-13 का द्वितीय प्राईजमनी उ0प्र0 सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का भी उद्घाटन मुख्य अतिथि डा0 नवनीत सहगल, पूर्व आई0ए0एस0 (चेयरमैन प्रसार भारती) अतिविशिष्ट अतिथि डा0 सुधर्मा सिंह, सचिव (उ0प्र0 बैडमिंटन संघ) द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button