उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले, मैंने बदलता हुआ लखनऊ देखा है

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी राजनाथ सिंह से कहा कि मैंने बदलते हुए लखनऊ को देखा है। यहां फ्लाईओवर हैं, मेट्रों है, पार्क है. सड़कें हैं. लाइटें हैं गलियां है। लखनऊ का बहुत तेजी से विकास हुआ है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा सीट के लिए आज यानी सोमवार को लखनऊ में नामांकन किया। इसी के दौरान उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल हुए साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा के कई दिग्गज मौजूद रहे। बता दें की नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद राजनाथ सिंह ने लखनऊ में रोड शो किया। रोड शो में बीजेपी के कई बड़े नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा ने दावा किया है कि लखनऊ से राजनाथ सिंह रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी राजनाथ सिंह से कहा कि मैंने बदलते हुए लखनऊ को देखा है। यहां फ्लाईओवर हैं, मेट्रों है, पार्क है. सड़कें हैं. लाइटें हैं गलियां है। लखनऊ का बहुत तेजी से विकास हुआ है। जो काम अटल जी के समय में शुरू हुए थे उन सभी को राजनाथ सिंह के नेतृत्व में आगे बढ़ाया गया है। आज पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी बीजेपी की बड़ी जीत का दावा किया। उन्हनि कहा कि राजनाथ सिंह की उम्मीदवारी और नामांकन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

ये भी पढ़िए – दैनिक यात्रियों के लिए बनने जा रही वंदे मेट्रो ट्रेन

उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राजनाथ सिंह एक तपस्वी नेता हैं। उन्होंने हमेशा दलितों-वंचितों, पिछड़े वर्गों पर ध्यान दिया है। लखनऊ के लोग एकतरफा राजनाथ सिंह के लिए चुनाव लड़ते हैं। मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि यूपी की सभी 80 सीटों पर बीजेपी की जीत होगी। उन्होंने कहा कि जनता पहले से मन बनाए बैठी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी का लखनऊ के प्रति जो समर्पण यहा। उन्होंने लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

ये भी पढ़िए – सपा के समय व्यापारियों के पास फिरौती के लिए आता था फोनः योगी

Related Articles

Back to top button