
लखनऊ : यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की आज 87वीं जयंती है। इस मौके पर प्रदेश भर में सपा कार्यक्रम आयोजित करने वाली है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से सपा संस्थापक की श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ मुलायम सिंह यादव की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।”
मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पिता की जयंती पर उनकी सीख को याद किया। अखिलेश ने लिखा, “आज श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर उनको कोटि-कोटि नमन करते हुए हम उनके समाजवादी सिद्धांतों और मानवीय -व्यावहारिक मूल्यों को और भी अधिक दृढ़ता के साथ आत्मसात् और जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय करने का संकल्प दोहराते हैं। श्रद्धेय नेताजी से हमने जो सबसे सरल सबक सीखा वो था : ’किसी के बुरे वक़्त में साथ देना, और कोई भी हो अगर वो ‘मदद’ की उम्मीद लेकर आये तो यथासंभव सहायता करना।”
आज श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर उनको कोटि-कोटि नमन करते हुए हम उनके समाजवादी सिद्धांतों और मानवीय -व्यावहारिक मूल्यों को और भी अधिक दृढ़ता के साथ आत्मसात् और जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय करने का संकल्प दोहराते हैं।
श्रद्धेय नेताजी से हमने जो सबसे सरल सबक सीखा वो था : ’किसी के बुरे वक़्त में साथ देना, और कोई भी हो अगर वो ‘मदद’ की उम्मीद लेकर आये तो यथासंभव सहायता करना। साथ ही एक अच्छी बात ये भी सीखी कि हो सकता है कोई किसी वजह या दबाव से आपके ख़िलाफ़ हो गया हो लेकिन हर कोई हमेशा बुरा या ख़राब नहीं होता है, इसीलिए जब कभी कोई सच्चे मन से, निस्वार्थ भाव से रिश्ते सुधारने के लिए क़दम बढ़ाए तो हाथ आगे बढ़ाने में पीछे मत हटना।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 22, 2026
पूर्व सीएम ने आगे लिखा, “साथ ही एक अच्छी बात ये भी सीखी कि हो सकता है कोई किसी वजह या दबाव से आपके ख़िलाफ़ हो गया हो लेकिन हर कोई हमेशा बुरा या ख़राब नहीं होता है, इसीलिए जब कभी कोई सच्चे मन से, निस्वार्थ भाव से रिश्ते सुधारने के लिए क़दम बढ़ाए तो हाथ आगे बढ़ाने में पीछे मत हटना।”



