
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में 28 विधान परिषद सीटों पर चुनाव के नतीजों की घोषणा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गयी है। बुधवार को कांग्रेस का खाता न खुलने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दल पर तंज कसा था। लेकिन, कांग्रेस के उम्मीदवार अभिजीत वंजारी ने आरएसएस का गढ़ माने जानें वाले नागपुर में भाजपा उम्मीदवार पटखनी दी है। जिसके बाद विपक्षी दल ने पीएम मोदी की टिप्पणी पर पलटवार किया है।
कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने उनकी पार्टी की सीट गिनने से पहले पीएम मोदी उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी की दो सीटें हारने पर करने की नसीहत दी है। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की ज़रूरत है, लेकिन वे दूसरों को प्रवचन दे रहे हैं! कांग्रेस की सीटें गिनने से पहले काश यह भी विचार कर लेते कि उनके अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की दोनों सीटों पर भाजपा क्यों हारी और RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस ने भाजपा को कैसे हराया? मोदी जी, ट्रोलिंग बंद कीजिए। करोड़ों परिवार कमरतोड़ महंगाई से त्रस्त हैं, युवा बेरोज़गार हैं और निजी निवेश ठप पड़ा है। अहंकार छोड़कर इन मुद्दों पर विचार करिए! वाराणसी और नागपुर से लेकर लखनऊ, प्रयागराज, पटना की जनता ने स्पष्ट रूप से आपकी नीतियों के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है।”
प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की ज़रूरत है, लेकिन वे दूसरों को प्रवचन दे रहे हैं!
कांग्रेस की सीटें गिनने से पहले काश यह भी विचार कर लेते कि उनके अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की दोनों सीटों पर भाजपा क्यों हारी और RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस ने भाजपा को कैसे हराया?
मोदी जी,
ट्रोलिंग बंद कीजिए। करोड़ों परिवार कमरतोड़ महंगाई से त्रस्त हैं, युवा बेरोज़गार हैं और निजी निवेश ठप पड़ा है।अहंकार छोड़कर इन मुद्दों पर विचार करिए!
वाराणसी और नागपुर से लेकर लखनऊ, प्रयागराज, पटना की जनता ने स्पष्ट रूप से आपकी नीतियों के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) October 29, 2026
इससे पहले बुधवार देर शाम तक कांग्रेस का खाता न खुलने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था- “4 बड़े राज्यों – उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक – में 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए। ये चुनाव बैलेट पेपर के ज़रिए कराए गए। अंदाज़ा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?” हालांकि, कांग्रेस का खाता खुल गया है। नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर एक कड़े मुकाबले में, कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वंजारी ने भाजपा के उम्मीदवार को 3,271 वोटों से मात दी है। कांग्रेस के वंजारी को 67,231 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी और भाजपा के पूर्व विधायक सुधाकर कोहाले को 63,960 वोट मिले।



