अपराधउत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी: ओवरब्रिज पर गाड़ी रोककर रील बना रहे युवकों को ट्रक ने कुचला, 4 की मौत और 3 घायल

वाराणसी: यूपी के वाराणसी में रूपापुर स्थित हाईवे के ओवरब्रिज (अंडरपास) पर सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो के पास खड़े युवकों कुचल दिया। जिनमें से चार युवकों की मौत हो गयी, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि, 3 गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। पीड़ित विंध्याचल धाम से दर्शन कर वापस काशी लौट रहे थे और कथित तौर पर सभी ओवरब्रिज पर गाड़ी खड़ी करके रील बना रहे थे। इस दौरान ये हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी युवक शिवपुर के रहने वाले हैं और स्कॉर्पियो में सवार होकर मीरजापुर मां विन्ध्वासिनी का दर्शन पूजन करने गए थे। कथित तौर पर लौटते समय ये लोग ओवरब्रिज पर गाड़ी से उतरकर खड़ी करके रील बनाने लगे। तभी पीछे से आ रहे प्रयागराज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के पीछे का हिस्सा गायब है। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। लाशें सड़क से चिपक गईं। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के आसपास खड़े तीन युवकों कुचलने से मौत हो गई, जबकि दो युवक पुल से नीचे सड़क पर गिर गए। जिनमें से एक युवक की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे में चार घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल चार में एक को कछवांरोड समेत तीन को बीएचयू अस्पताल भेजा गया। पुलिस मृतकों व घायलों के पहचान में जुटी है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button