Highlightउत्तर प्रदेशलखनऊ

सीएम योगी बोले- डबल इंजन की सरकार में यूपी के बड़े कारखानों की संख्या 14 हजार से बढ़कर हुई 35000 

लखनऊ। “बड़े कारखानों की संख्या ढाई गुना बढ़कर 14 हजार से 35 हजार हुई है। निवेश के माध्यम से 65 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के माध्यम से भारत को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।” ये बातें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से कहीं हैं।

शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर सीएम योगी ने कहा कि सभी सिद्धियों, सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश की नारीशक्ति अपने सामर्थ्य, संकल्प और आत्मविश्वास के बल पर प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि में निर्णायक भूमिका निभा रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम योगी ने कहा कि विगत साढ़े 9 वर्षों में प्रदेश की डबल इंजन सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में किए गए प्रयासों ने प्रदेश को बीमारू राज्य की छवि से निकालकर देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।प्रदेश की GSDP, पर-कैपिटा इनकम, बजट और महिला श्रम बल भागीदारी 3 गुना हुई है। प्रदेश लगातार रेवेन्यू सरप्लस बना हुआ है। प्रदेश को ₹50 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।

सीएम ने आगे कहा कि देश के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क का 60% आज उत्तर प्रदेश में है। प्रदेश की कृषि विकास दर 8% से बढ़कर 18% हो गई है। निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को साढ़े 9 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। स्टार्टअप की संख्या 120 से बढ़कर 24 हजार से अधिक हो गई है। मृतप्राय पड़े MSME क्षेत्र को पुनर्जीवित करके 3 करोड़ से अधिक रोजगार के अवसर सृजित किए गए हैं।

सशक्त नारी, समृद्ध उत्तर प्रदेश के दृढ़ संकल्प के साथ प्रदेश की डबल इंजन सरकार ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए निरंतर अग्रसर है।

Related Articles

Back to top button