उत्तर प्रदेशराजनीति

‘भाजपाई भी भाजपा को हराएंगे…’ अखिलेश ने BJP समर्थकों का मोह भंग होने का किया दावा

UP Election 2027: यूपी में विधानसभा चुनाव की आहटों के बीच सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। इस बीच, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान दिया है कि अब केवल संयुक्त INDIA गठबंधन ही नहीं, बल्कि खुद भाजपाई भी भारतीय जनता पार्टी को हराएंगे। उनका दावा है कि भाजपा समर्थकों का अपनी पार्टी से मोहभंग हो गया है।

दरअसल, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार देर रात सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक महिला खुद की जनसंघ की संस्थापक सदस्य की बेटी बताती है। वो दावा करती है कि पिछले 2014 के बाद देश पीछे चला गया। इसके साथ ही भाजपा से भरोसा उठने की बात कह रही है। इस वीडियो के साथ अखिलेश ने लिखा, “भाजपा के लिए Heart Breaking News : भाजपा और उनके संगी-साथियों के पुश्तैनी समर्थकों ने अब सरेआम अपनी गलती मानकर पश्चाताप करना शुरू कर दिया है।”

सपा अध्यक्ष ने आगे कहा, “अब केवल संयुक्त INDIA ही नहीं, भाजपाई भी भाजपा को हराएंगे। यही हालात रहे तो भाजपा दो अंकों क्या दहाई तक में न सिमट जाए। भाजपा केवल ये चुनाव ही नहीं हारेगी, एक दल के रूप में हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। साहसी Main Street Media को इस बेबाक़ सत्यकारिता के लिए शुक्रिया और शुभकामनाएँ!”

Related Articles

Back to top button