
New Delhi : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन (INDIA Bloc) के प्रदर्शन और मार्च के दौरान बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ मुकाबला नहीं करेगा बल्कि उन्हें (बीजेपी को) “बर्बाद” (destroy) कर देगा। इस पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की तीखी प्रतिक्रिया सामने आयी है।
केशव प्रसाद मौर्या ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी बिना किसी वजह के लोकतांत्रिक मर्यादा को लांघते हुए भाजपा को बर्बाद करने की खुलेआम धमकी दे रहे हैं। सनद रहे कि उनकी नेतागीरी के दरम्यान ही कांग्रेस अपनी ऐतिहासिक बर्बादी देख रही है। देश उनकी पार्टी का सूपड़ा साफ होते देख रहा है।”
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी बिना किसी वजह के लोकतांत्रिक मर्यादा को लांघते हुए भाजपा को बर्बाद करने की खुलेआम धमकी दे रहे हैं। सनद रहे कि उनकी नेतागीरी के दरम्यान ही कांग्रेस अपनी ऐतिहासिक बर्बादी देख रही है। देश उनकी पार्टी का सूपड़ा साफ होते देख रहा है। उनके यूपीए शासन के दौरान 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को महज़ 44 सीटें मिली और तबसे दिल्ली दूर है। राज्यों में भी गिरावट का सिलसिला थमा नहीं है। उनके शासनकाल में भी राज्य ऐसे फिसलते रहे, जैसे ‘मुट्ठी से रेत’ फिसलती है। इसलिए भाजपा को बर्बाद करने की धमकी देने के बजाय उनको अपना और अपनी विरासत का आकलन करना चाहिए।
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) October 6, 2026
डिप्टी सीएम ने आगे कहा, ” उनके यूपीए शासन के दौरान 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को महज़ 44 सीटें मिली और तबसे दिल्ली दूर है। राज्यों में भी गिरावट का सिलसिला थमा नहीं है। उनके शासनकाल में भी राज्य ऐसे फिसलते रहे, जैसे ‘मुट्ठी से रेत’ फिसलती है। इसलिए भाजपा को बर्बाद करने की धमकी देने के बजाय उनको अपना और अपनी विरासत का आकलन करना चाहिए।”
बता दें कि इंडिया गठबंधन के करीब 300 सांसद चुनाव आयोग (CEC ज्ञानेश कुमार) से मिलने जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया और हिरासत में ले लिया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और देश के संविधान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।



