उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी के 10 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

UP Weather Report: अक्टूबर का महीना शुरू होने के बावजूद यूपी में मॉनसून की विदाई पूरी तरह नहीं हुई है। प्रदेश के 10 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई हैं। जबकि ज्यादातर जिलों में तेज धूल खिले रहने वाली है। वहीं, लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ड्राई रहेगा. वहीं पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। जिन जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर और आसपास के इलाके शामिल हैं।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि आने वाले 3-4 दिनों तक यूपी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी और कहीं-कहीं पर बादल छाए रहेंगे। बारिश और बादलों की आवाजाही से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। हालांकि, प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Related Articles

Back to top button