
लखनऊ : विराम-5 गोमतीनगर जनकल्याण समिति ने वासंती पार्क में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े उत्साह से मनाई। इस अवसर पर डॉ.भरत राज सिंह अध्यक्ष, विराम-5, ग़ोमतीनगर जन कल्याण समिति, लखनऊ ने अपने संबोधन में दोनों महापुरुषों के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वच्छता अभियान और सादगी से राष्ट्र की सेवा में भाग लेने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विराम खण्ड-5 गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के कार्यकारिणी सदस्य एसबीएल मल्होत्रा, राकेश जैटली, ख़ण्ड-प्रभारी, आनन्द प्रकाश, आकाश तथा मनोज यादव आदि उपस्थित रहे।