उत्तर प्रदेश

ज्ञानेश त्रिपाठी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

प्रादेशिक चकबंदी अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

लखनऊ : प्रादेशिक चकबंदी अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक अधिवेशन राजधानी के चौधरी चरण सिंह सहकारिता भवन हजरतगंज में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में प्रादेशिक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें ज्ञानेश त्रिपाठी को प्रांतीय कार्यकारिणी का निर्विरोध अध्यक्ष और बृजेश कुमार पाठक व हर्ष कुमार सिंह को महामंत्री चुना गया है। कार्यकारिणी अध्यक्ष पारस नाथ यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केशव प्रसाद सिंह, संगठन मंत्री राकेश बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र नाथ मिश्रा, उपाध्यक्ष कान्त गौड़ और सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव को आडिटर निर्वाचित किया गया है।

अधिवेशन की अध्यक्षता डीजेडी चन्हिका प्रसाद ने की। अधिवेशन के मुख्य अतिथि अपर आयुक्त चकबंदी अनुराग पटेल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और प्रादेशिक चकबंदी अधिकारी संघ के कार्यों के सुचारू संचालन की शुभकामनाएं दी। अधिवेशन में अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त संचालक चकबंदी रणविजय सिंह और मधुसुदन दुबे उपस्थित रहे। प्रादेशिक कार्यकारिणी के चुनाव का संचालन डीडीसी ओ.पी. गुप्ता (चुनाव अधिकारी) और सहायक चुनाव अधिकारी आर.के.गुप्ता व बी.डी. पाण्डेय द्वारा सम्पन्न कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button