उत्तर प्रदेशलखनऊ

CMS छात्रों ने सिंगापुर मैथ्स ओलम्पियाड में 4 गोल्ड समेत 28 पदक जीते

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के मेधावी छात्रों ने सिंगापुर एण्ड एशियन स्कूल मैथ्स ओलम्पियाड (एस.ए.एस.एम.ओ.-2024) में 4 गोल्ड मेडल समेत 28 पदक अर्जित कर अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर लखनऊ का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में जहाँ एक ओर सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस के छात्र चन्द्रिका चौहान, उत्कृष्ट मिश्रा, भाव्या तिवारी एवं तन्वी सिंह ने गोल्ड मेडल अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है तो वहीं दूसरी ओर 7 छात्रों ने सिल्वर मेडल जबकि 17 छात्रों ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। इसके अलावा, 12 छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इन सभी मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।

इस ओलम्पियाड में विश्व के 26 देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें मेजबान देश सिंगापुर भी शामिल है। सिंगापुर इंटरनेशनल साइंस चैलेंज (एस.आई.एस.सी.) एक द्विवार्षिक अर्न्तराष्ट्रीय कार्यक्रम है, जो कि दुनिया भर के 15 से 18 साल के प्रतिभाशाली छात्रों को गणित और विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा, सहयोग और नवाचार के लिए एक अर्न्तराष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है। इन्हीं प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button