
रिपोर्ट / श्रेयशी दीप
UP Weather : बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम के ऊपर वायुमंडल में हवा के कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती स्थिति में बदल गया। यह चक्रवात बिहार होते हुए यूपी के जिलो में पहुंच रहा है। ऐसे में कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान यूपी के कई जिलों में बारिश,आंधी और बिजली भी गिरने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश का क्रम जारी रहा। हालांकि, कई इलाकों में मौसम शुष्क रहा है। लेकिन जल्द ही प्रदेश में एक बार फिर मौसम सक्रिया होने वाला है। वहीं, प्रदेश में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बारिश होने के आसार हैं।
इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी
अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार, इन जिलों में कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, अमेठी, सुलतानपुर और आसपास के इलाके शामिल हैं। इनके अलावा लखनऊ, कानपुर नगर, उन्नाव समेत 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना है।
दो दिन जारी रहेगा आंधी बारिश का सिलसिला
तेज हवा व आंधी के साथ बारिश का सिलसिला उत्तर प्रदेश में अभी दो दिन जारी रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को पश्चिम यूपी के जिलों में बारिश हो सकती है। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश में कमी आने लगेगी।