उत्तर प्रदेशलखनऊ

Tenis की युगल प्रतिस्पर्धा में सीएमएस छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस की प्रतिभाशाली छात्राओं आशी किरन एवं ताशी किरन ने ऑल इण्डिया टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित टेनिस टूर्नामेन्ट में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस टूर्नामेन्ट में आशी एवं ताशी ने अण्डर-14 युगल प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। सीएमएस प्रबन्धक, प्रो.गीता गांधी किंगडन ने विद्यालय की इन दोनों उदीयमान टेनिस खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस टूर्नामेन्ट में देश भर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया एवं कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सीएमएस की प्रतिभाशाली छात्राओं ने अपने दमखम व अभूतपूर्व खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर साबित किया निकट भविष्य में वे देश का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर रोशन करने को संकल्पित है। सीएमएस छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सीएमएस अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Related Articles

Back to top button