
‘इंडियन अर्थ’ को लंदन फैशन वीक के मौजूदा संस्करण में किया गया प्रदर्शित
नई दिल्ली/ लखनऊ : लिपिका सौराष्ट्री 12 वर्षों से फैशन उद्योग में एक डिजाइनर हैं। उन्होंने 2012 में NIFT, नई दिल्ली से स्नातक किया। वहाँ उन्होंने अपने अंतिम डिज़ाइन संग्रह ‘भूमि’ को 10 अंकों के साथ पूरा किया। लिपिका का जन्म और पालन-पोषण लखनऊ में हुआ और उन्होंने माउंट कार्मेल कॉन्वेंट और सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की। 2016 से उनका अपना खुद का डिज़ाइनर लेबल जिसका नाम MISHRAN BY LIPIKA SAURASTRI है और वर्तमान में वे दिल्ली एनसीआर में स्थित हैं।

इससे पहले उन्होंने नल्ली सिल्क्स के साथ लगभग चार वर्षों तक हेड डिज़ाइनर के रूप में काम किया, जहाँ वे भारत में सभी नल्ली सिल्क आउटलेट्स के परिधान अनुभागों की मॉनिटर करती थीं। उनके डिज़ाइन में भारतीय वस्त्र और पारम्परिक पैटर्न के साथ साथ आधुनिकता की झलक भी परिलक्षित होती है जो फैशन जगत में उनके ब्रांड का एक अलग स्थान देती है। उनके पास दूसरे देश के क्लाइंट भी हैं और अब वह अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर पहचान बना रही है।

हाल ही में उनका कलेक्शन ‘इंडियन अर्थ’ को लंदन फैशन वीक के मौजूदा संस्करण (सितम्बर 12—17) में प्रदर्शित किया गया। परिधानों का यह कलेक्शन शुद्ध खादी कपड़ों से बना गया है। इसकी कारीगरी और रूप रेखा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है और सौ फीसदी पर्यावरण के अनुकूल है। यह खादी इंडिया और मेडुसा फैशन हाउस के सहयोग से प्रदर्शित किया गया है। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी सराहना मिल रही है।