देश

बम हमले में कांग्रेस नेता की मौत से मालदा में तनाव

मालदा : जिले के मानिकचक के धर्मपुर बाजार इलाके में रविवार सुबह बमबारी की घटना से काफी सनसनी फैल गई। कथित तौर पर बदमाशों ने इलाके में चार राउंड फायरिंग भी की है। मृत कांग्रेस नेता का नाम मोहम्मद सैफुद्दीन है। वह क्षेत्र की पंचायत समिति के कर्माअध्यक्ष थे। वह लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक कांग्रेस नेता की मौत हो गई है। वहीं, इस घटना में शिक्षक और एक सब्जी विक्रेता घायल हो गये। घटना के बाद मानिकचक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से बम बरामद किया। घटना के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे तृणमूल का हाथ है। माना जा रहा है कि हत्या पुरानी दुश्मनी के कारण हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button