देश

MP में फि‍र से मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल : राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, दमोह, टीकमढ़ समेत कई जिलों में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात रुक-रुक कर बारिश होती रही। सुबह 7 बजे भी कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम हो रही है। मौसम विभाग ने आज बुधवार को विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, गुना और अशोकनगर में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में 21 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में भी तेज पानी गिरने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा के आसपास डीप डिप्रेशन बना है। यह ओडिशा पोस्ट को पार करते हुए मंगलवार सुबह उत्तरी छत्तीसगढ़ और इससे लगे क्षेत्रों में एक्टिव है। इस वजह से नर्मदापुरम, जबलपुर, भोपाल संभाग के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहा। मानसून ट्रफ की पोजिशन प्रदेश के गुना, उमरिया होते हुए डिप्रेशन के सेंटर में है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है। इन वजहों से बंगाल की खाड़ी से अधिक मात्रा में नमी आ रही है। अरब सागर से भी हवाएं आ रही हैं। इससे बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है। अगले 24 घंटे में भी सिस्टम की एक्टिविटी बनी रहेगी। 12 सितंबर से सिस्टम थोड़ा कमजोर होगा लेकिन कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। भोपाल, सागर और ग्वालियर संभाग में 14 सितंबर तक यही स्थिति बनी रहेगी।

इससे पहले, मंगलवार को भोपाल, इंदौर, सिवनी, बालाघाट समेत 21 जिलों में तेज बारिश हुई। बालाघाट, मंडला-सिवनी जिलों में लोग बाढ़ में फंस गए। नौबत रेस्क्यू की बन आई। सिवनी में आज 12th क्लास तक सभी स्कूलों की छुट्‌टी घोषित करना पड़ी है। मंगलवार को सिवनी में 9 घंटे में 6.3 इंच बारिश हो गई। तेज बारिश के साथ ही बुधवार को आधिकारिक रूप से सामान्य बारिश का आंकड़ा भी पार हो जाएगा। अब तक प्रदेश में औसत 37.1 इंच पानी गिरा है। सामान्य बारिश 37.3 इंच के लिए सिर्फ 0.2 इंच पानी की जरूरत है यानी प्रदेश में 99 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button