
कटिहार : बारसोई के अति प्राचीन प्रसिद्ध श्रीविष्णु मंदिर में लड्डू गोपाल की छठीयारी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भगवान श्री कृष्ण, राधा रानी और यशोदा मैया की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं प्रस्तुत की गईं और महिलाओं द्वारा पारंपरिक सोहर गीत गायन किया गया। भगवान बाल गोपाल को रिझाने के लिए उनके मनपसंद व्यंजन मक्खन के साथ साथ पारंपरिक प्रसाद हलवा, पूरी एवं धनिया के चूर्ण का भोग लगाया गया। मंदिर के पुरोहित आचार्य रमेश पांडे द्वारा विधि विधान के साथ भगवान बाल गोपाल की पूजा अर्चना की गई, जिसमें भारी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित हुए। पूजा अर्चना के बाद महाप्रसाद का भी वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मुख्य भूमिका निभाई। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल भगत, सचिव अजय कुमार साहा, सुनील कुमार, वीरेंद्र कुमार, पिन्टू गुप्ता, संजीव दास, रोशन अग्रवाल, सागर कुमार साह, आनंद गुप्ता, दुलाल चंद्र साहा उर्फ राकेश, गौतम महतो उर्फ गुल्लू, सुदीप साहा, कृष्णा गुप्ता, प्रकाश पोद्दार, राजेश कुमार साह उर्फ मिट्ठू, पवन अग्रवाल, जयदेव साह, नीरज दास आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

