उत्तर प्रदेशलखनऊ

SMS लखनऊ में आईओटी लैब का शुभारम्भ

लखनऊ : एसएमएस लखनऊ में आईओटी लैब का उद्घाटन संस्थान के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी शरद सिंह के कर कमलों द्वारा फीता काट कर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शरद सिंह ने सभी को शुभकामनाएं देने के साथ बताया कि संस्थान सदैव नवीन तकनीकों को अपनाने के साथ साथ छात्र छात्राओं को नवीन तकनीकों को सीखने हेतु उपकरण एवं प्रयोगशालाएं उपलब्ध कराने हेतु कटिबद्ध है।

संस्थान के महानिदेशक (तकनीकी) प्रो. (डॉ.) भरत राज सिंह ने बताया कि यह नवीन आईओटी प्रयोगशाला लेटेस्ट कम्पोनेंट, मॉड्यूल्स एवं सेन्सर्स से युक्त है, जिसमें छात्र रियल इण्डस्ट्री का अनुभव प्राप्त करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि यह एक्सक्लूसिव आईओटी लैब बीटेक सीएस और बीटेक आईओटी के साथ बीसीए और बी वॉक के छात्रों को भी आईओटी तकनीक में पारंगत करेगी।

कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर डॉ. आशीष भटनागर, डायरेक्टर एडमिन डॉ. जगदीश सिंह, एसोसियेट डायरेक्टर डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, डीन इंजीनियरिंग डॉ. हेमन्त कुमार सिंह, डीन स्टूडेन्ट वेलफेयर डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के साथ सभी विभागाध्यक्ष एवं आईटी टीम के सदस्यगण एवं छात्र मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button