देश

शाबाश अमन सहरावत! ब्रांज जीत भारत को दिलाया छठा पदक

एकतरफा मुकाबले में अमेरिका के डेरियन क्रूज को 13-5 से दी मात

पेरिस : पेरिस ओलंपिक में भारत को एक और पदक मिला गया है। पहलवान अमन सहरावत ने शुक्रवार रात पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किलो कुश्ती के मैच में प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज को हराकर पेरिस ओलंपिक में भारत के नाम छठा मेडल जीता लिया है। सहरावत ने 2023 पैन अमेरिकन गेम्स में कांस्य पदक विजेता रहे डेरियन क्रूज को 13-5 से हराया। पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती में भारत का ये पहला पदक है। भारत ने अब तक कुल एक सिल्वर और पांच कांस्य पदक जीते हैं, जिसमें निशानेबाजी में तीन और पुरुष हॉकी में एक कांस्य शामिल है।

21 साल की उम्र में, सहरावत ओलंपिक में मेडल जीतने वाली सबसे कम उम्र के भारतीय हैं. वे पेरिस 2024 के लिए क्वालीफाई करने वाले देश के एकमात्र पुरुष पहलवान हैं। अमन ने 2022 एशियाई खेलों में कांस्य और 2022 अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। इस कांस्य पदक के साथ, देश ने कुश्ती में अब तक कुल आठ पदक जीते हैं। इससे पहले, भारतीय पहलवानों ने पांच कांस्य और दो सिल्वर जीते थे, जिसमें रवि दहिया का टोक्यो ओलंपिक 2020 में दूसरा स्थान हासिल करना भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button