उत्तर प्रदेशलखनऊ

ताइक्वाण्डो में सीएमएस छात्रों ने 3 गोल्ड समेत 8 पदक जीते

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के छात्र-छात्राओं ने सी.आई.एस.सी.ई. जोनल ताइक्वाण्डो टूर्नामेन्ट में 3 गोल्ड मेडल, 4 सिल्वर मेडल एवं 1 ब्रांज मेडल समेत कुल 8 पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का अभूतपूर्व परचम लहराया है। टूर्नामेन्ट का आयोजन काउन्सिल फॉर इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) के तत्वावधान में किया गया। इस टूर्नामेन्ट में आर्ना कुमारी, रुद्र प्रताप सिंह एवं सम्राट सिंह ने गोल्ड मेडल अर्जित कर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है तो वहीं दूसरी ओर देवांग आनंद, आलिया हारून, अर्णव श्रीवास्तव एवं आर्ना सिंह ने सिल्वर मेडल जीता है।

इसके अलावा, अहाना सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस ताइक्वाण्डो टूर्नामेन्ट में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों की छात्र टीमों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते 8 पदक अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के इन सभी होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button