उत्तर प्रदेशलखनऊ

महंत नृत्य गोपाल दास से की मिले सीएम योगी

अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे के दूसरे दिन बुधवार को ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र दास की समाधि पर पुष्पार्चन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं श्री मणिराम दास क्षावनी के महंत नृत्य गोपाल दास महराज से मुलाकात की। मणिराम दास छावनी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद बड़े भक्तमाल मंदिर के महंत कौशल किशोर दास का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे बड़े भक्तमाल मंदिर के महंत कौशल किशोर दास भक्तमाली महाराज से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर उत्तराधिकारी महंत अवधेश दास भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button