देश

दो बाइक की सीधी टक्कर में चार की मौत

बिहार के कटिहार जिले में हुआ दर्दनाक हादसा

कटिहार (बिहार) : जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर (कजरा) के पास दो मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर दो मोटरसाइकिल से चार युवक मनिहारी गांगजल लेने गए थे। घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी एवं मनसाही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मरने वालों में एक बाइक पर सवार कटिहार के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उदामारहिका के रहने वाले थे जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक पूर्णिया के सरसी इलाके के रहने वाले थे।

Related Articles

Back to top button