
योगी को हाईकमान से हरी झंडी मिली, बयानबाजी के लिए केशव मौर्य को फटकार
नई दिल्ली : यूपी की सियासत में चल रहे तनातनी के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि सीएम योगी आदित्यनाथ को भाजपा हाईकमान से हरी झंडी मिल गयी है। अब यूपी में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना नहीं है और योगी सीएम बने रहेंगे और 27 का विधानसभा का चुनाव भी योगी कीअगुवाई में लड़ा जाएगा।
इसके साथ ही य़ूपी की सियासत से एक और बड़ी खबर यह भी आई कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की बयानबाजी से केंद्रीय नेतृत्व खुश नहीं है और इसके लिए केशव प्रसाद को कड़ी फटकार भी लगाई है। ऐसे में केशव मौर्य को पार्टी फोरम में ही बोलने का निर्देश दिया गया है। दिल्ली में यूपी के नेताओं को एक साथ बिठाकर साफ कर दिया गया है कि सबको एक साथ चलना होगा। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को भी मुख्यमंत्री के साथ चलने की सलाह दी गयी है, ‘टकराव’ वाले बयान नहीं आने चाहिए, सब मिलकर काम करेंगे.