राजनीति

अयोध्या में BJP की हार पर भड़के रामायण के लक्ष्मण, कहा…….

अयोध्या में भाजपा को वोट ना देने के लिए अब सुनील लहरी ने अयोध्यावासियों पर निशाना साधा है। ऐसे में सुनील लहरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अयोध्या के चुनाव परिणामों पर टिप्पणी की है।

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब सबके सामने हैं, जिससे कई लोग निराश भी हैं। खासकर अयोध्या में बीजेपी की हार कई लोगों के गले से नीचे नहीं उतर रही है। इनमें एक नाम रामानंद सागर की ‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ यानी सुनील लहरी का भी है। बता दें कि सुनील लहरी इस बार के लोकसभा चुनाव नतीजों से काफी निराश हैं। एक तरफ जहां सुनील लहरी अपने रामायण को-स्टार अरुण गोविल और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की जीत से खुश हैं तो वहीं उनके लिए सबसे बड़ा झटका साबित हुआ है फैजाबाद यानी अयोध्या में भाजपा की हार।

अयोध्या में भाजपा को वोट ना देने के लिए अब सुनील लहरी ने अयोध्यावासियों पर निशाना साधा है। ऐसे में सुनील लहरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अयोध्या के चुनाव परिणामों पर टिप्पणी की है। उन्होंने अयोध्यावासियों पर अपने राजा के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है और उन्हें स्वार्थी बताया है। सुनील लहरी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा- ‘हम ये भूल गए हैं कि यह वही अयोध्या वासी हैं, जिन्होंने वनवास से आने के बाद माता सीता पर भी संदेह किया था। हिंदू वह कौम है, जो ईश्वर प्रकट हो जाएं तो उन्हें भी ठुकरा दे। स्वार्थी.. इतिहास गवाह है कि अयोध्या वासियों ने हमेशा अपने सच्चे राजा के साथ विश्वासघात ही किया है। हालांकि, वह रामायण में राम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल की जीत से संतुष्ट हैं।

Related Articles

Back to top button