उत्तर प्रदेशदेश

गर्मी का बढ़ रहा तापमान, इन राज्यों की हालत हो रही और ख़राब

उत्तरप्रदेश की बात करे तो यूपी में 13 जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में भीषण लू चलने की संभावना है।

पूरे देश में गर्मी अपने चरम पर है। पिछले करीब एक सप्ताह से दिन निकलते ही सूरज की तपिश से लोग बेहाल हो रहे हैं। इसी बीच नौतपा भी शुरू हो गया है। नौतपा यानी भीषण गर्मी, ऐसे में यह गर्मी अभी एक सप्ताह तक जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए तीन दिन के लिए गर्मी का ट्रिपल अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी राजस्थान में है आपको बता दें कि राजस्थान का टेम्प्रेचर 48 डिग्री से लेकर के 50 डिग्री तक है। और इसके अलावा दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ समेत भारत के अन्य राज्यों में भी गर्मी का प्रकोप जारी है।

भीषण गर्मी के चलते जमीन तप जाती है और दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठावाड़ा में अगले एक हफ्ते तक भयंकर लू का प्रकोप जारी रहने का पूर्वानुमान जताया जा रहा है. इन इलाकों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर सकता है।

वहीँ अगर हम उत्तरप्रदेश की बात करे तो यूपी में 13 जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में भीषण लू चलने की संभावना है। इसके अलावा कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, एटा, मैनपुरी, औरैया और इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, मेरठ में भी लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में गर्म रात रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीँ अगर आगरा की बात करे तो आगरा में काफी ज्यादा गर्मी पड़ रही है आगरा का टेम्प्रेचर करीबन 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक है। और लखनऊ का तापमान 43 से 44 डिग्री तक है। इस गर्मी में कुछ सावधानी बरतने की जरुरत है। जैसे की दोपहर के समय ज्यादा जरुरी हो तो ही बाहर निकले, बहार निकलना हो तो शरीर को पूरी तरह से ढककर ही निकले और ज्यादा से ज्यादा पानी का उपयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button